ग्रामीण विधायक श्री मकवाना ने 335.76 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले घटवास बैराज योजना का भूमिपूजन किया



ग्रामीण विधायक श्री मकवाना ने 335.76 लाख रुपए की

राशि से निर्मित होने वाले घटवास बैराज योजना का भूमिपूजन किया

रतलाम 14 दिसम्बर 2022/ ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना ने ग्राम घटवास में 335.76 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले घटवास बैराज योजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवालसांसद प्रतिनिधि सुश्री भारती पाटीदारकार्यपालन यंत्री श्री पी.के. खरतपंडित दिनेश व्यासग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।

विधायक श्री मकवाना ने बताया कि बैराज निर्माण से घटवाससिखेडी तथा सेमलिया के 176 परिवार लाभान्वित होंगे। ग्रामों के कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भूजल वृद्धि के साथ ही ग्रामवासियों को मछली पालन की सुविधा प्राप्त होगी। घटवास बैराज के पास गौशाला एवं धार्मिक स्थान होने से पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी बल मिलेगा।

कार्यपालन यंत्री श्री खरत ने घटवास बैराज योजना के निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि बैराज निर्माण पर 335.76 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। बैराज पर बनने वाले बांध की लम्बाई 130 मीटर तथा ऊंचाई 5.20 मीटर रहेगी। बैराज की सिंचाई क्षमता 205 हेक्टेयर तथा जल ग्रहण क्षेत्र 104 वर्ग किलोमीटर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।