गांव पल्दूना में जैन मंदिर पर श्री पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया ।

पौष दशमी पर्व मनाया गया


नामली/रतलाम-मध्यप्रदेश जिले के नामली के पास गांव पल्दुना श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर रविवार को पोष दसवीं के पावन पर्व पर भगवान श्री पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया पूरे मंदिर जी को आकर्षक के रूप सजाया गया एवं प्रभु पारसनाथ की मनमोहक अंग रचना की गई इस महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 9:00 स्नात्र महोत्सव का आयोजन किया गया एवं प्रातः 10:30 बजे श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन का आयोजन एवं उसके पश्चात आरती मंगल दीपक उतार कर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया ।।,,
श्री प्रकाश जी तातेड ऊपरवाडा वाले द्वारा पंचकल्याण संगीतमय पूजा पढ़ाई गई इसके पश्चात लाभार्थी परिवार श्री बाबूलाल, महावीर कुमार, प्रीतेश, गादीया की ओर से साधार्मिक वात्सल्य (स्नेह भोज का) आयोजन रखा इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या समाज जन एवं अन्य आगंतुक मेहमानों ने पलदुना पहुंचकर जन कल्याण महोत्सव में भाग लेकर पारसनाथ प्रभु के दर्शन का लाभ लिया!! इस कार्यक्रम में
कई दानवीरों ने जीव दया हेतु सहायता राशि लिखवा कर लाभ लिया,, और,,
अखंड ज्योत हेतु घी लिखवा कर लाभ लिया ।।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।