कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मण्डी, जिला पंचायत, एसडीएम तथा तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया अनुपस्थित पाए गए दस कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश



रतलाम 22 दिसम्बर 2022/  जारी सुशासन सप्ताह के तहत कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा गुरुवार को रतलाम मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

कलेक्टर जिला पंचायत कार्यालयएसडीएम शहर कार्यालयरतलाम तहसील कार्यालय तथा कृषि उपज मण्डी कार्यालय पहुंचे। कार्यालयों के संचालन की जानकारी प्राप्त की। उपस्थित अधिकारियोंकर्मचारियों से चर्चा की। इस दौरान कृषि उपज मण्डी में अनुपस्थित सहायक उपनिरीक्षक श्री नरसिंह डामोरसहायक ग्रेड विद्या वर्माअमृतलाल सांकलाड्रायवर शांतिलाल राठौरभृत्य टेकचंद लश्करीदुलेसिंह खराडीदिनेश गौडस्थायी कर्मी बाबूलाल मुनियासहायक ग्रेड नागेश रोजलिया तथा जिला पंचायत के सहायक ग्रेड अमित जैन का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।