मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत तिथियां निर्धारित

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत तिथियां निर्धारित

रतलाम 16 दिसम्बर 2022/  मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत रतलाम जिले में विवाह समारोह आयोजनों की तिथि निर्धारित कर दी गई है। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग संचालक श्रीमती संध्या शर्मा ने बताया कि जनपद पंचायत पिपलोदा तथा नगर परिषद पिपलोदा के हितग्राहियों के लिए आयोजन 18 जनवरी को होगा। जनपद पंचायत आलोट एवं नगर परिषद आलोट तथा ताल के हितग्राहियों के लिए विवाह समारोह आयोजन 30 जनवरी को होगा। जनपद पंचायत जावरा तथा नगर पालिका जावरा एवं नगर परिषद बड़ावदा के हितग्राहियों के लिए आयोजन 13 फरवरी को होगा। इसी प्रकार नगर निगम रतलाम, जनपद पंचायत रतलाम तथा नगर परिषद नामली  एवं धामनोद के हितग्राहियों के लिए समारोह का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा।

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सभी एसडीएम तथा स्थानीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथियों के अनुसार संबंधित जनपदों में आयोजन हेतु आवेदन पत्र को पंजीकृत करें। सर्वप्रथम विवाह पोर्टल पर लॉगिन उपरांत अधिकारी का नाम, जॉइनिंग दिनांक, बैंक खाते की जानकारी तथा अन्य जानकारी दर्ज की जाना अनिवार्य होगी। इसके पश्चात आवेदनों को पंजीकृत किया जा सकेगा। पंजीयन उपरांत आवेदनों में पात्र-अपात्र का निर्णय किया जाएगा। तत्पश्चात आमंत्रण पत्र व स्वीकृति आदेश डाउनलोड होगा। उसके बाद देयको के साथ डाउनलोड स्वीकृति आदेश किया जाना होगा। विवाह आयोजन के समस्त आवेदनों की जांच कर पोर्टल पर दर्ज किया जाना होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।