25 जनवरी को मनाया जाएगा 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी को मनाया जाएगा 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

रतलाम 12 जनवरी 2023/ प्रदेश में 25 जनवरी को 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक में आवश्यक निर्देश दिए।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा, जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला सहित जिला प्रशासन भोपाल, उच्च शिक्षा और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।