ठेकेदारों से खनिज रॉयल्टी वसूल नहीं करने वाले अधिकारियों को कलेक्टर ने चेताया

ठेकेदारों से खनिज रॉयल्टी वसूल नहीं करने वाले अधिकारियों को कलेक्टर ने चेताया

रतलाम 16 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सोमवार को जिले के सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर ने उन सभी अधिकारियों को चेतावनी दी जिनके द्वारा निर्माण विभागों में संलग्न ठेकेदारों से शासन के लिए रॉयल्टी वसूल नहीं की जा रही है। बैठक में जिला खनिज अधिकारी भी मौजूद थी।

समीक्षा में कलेक्टर ने पाया कि निर्माण विभागों के अधिकांश कार्यपालन यंत्रियों द्वारा ठेकेदारों से गारंटी वसूली में रुचि नहीं ली जा रही है अथवा बाजार भाव के अनुसार राशि वसूल नहीं की जा रही है। इस पर कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों के लिए आगामी 31 जनवरी की समय सीमा निर्धारित की। उक्त समय सीमा में लक्ष्य अनुसार ठेकेदारों से खनिज रॉयल्टी वसूल की जाना है। कलेक्टर ने चेताया कि अधिकारी ठेकेदारों से रिश्तेदारी नहीं निभाए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती भिड़े, निगमायुक्त श्री हिमांशु भट्ट, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अनुरागसिंह, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री खरत, आरईएस के श्री धनोतिया, मंडी इंस्पेक्टर श्री मुनिया, हाउसिंग बोर्ड के श्री राजकुमार, पीएचए के श्री गोगादे एवं पीआईयू, पीएमजीएसवाई आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों से लगभग 5 करोड रुपए राशि वसूल की जाना है। इसी प्रकार पीएमजीएसवाई 2 करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 50 लाख, पीआईयू 50 लाख, पीएचई 1 करोड, एमपीआरडीसी 1 करोड़, नगर निगम 2 करोड, ट्राइबल से 1 करोड़, मंडी 50 लाख, जल संसाधन 2 करोड़, हाउसिंग बोर्ड 5 करोड़ तथा आरडीए के ठेकेदारों से 1 करोड़ रुपए रॉयल्टी वसूली जाना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।