5ं मार्च तक होंगे किसान पंजीयन

5ं मार्च तक होंगे किसान पंजीयन

रतलाम 28 फरवरी 2023/ जिले के किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराने हेतु 28 फरवरी तक पंजीयन अवधि निर्धारित थी। शासन द्वारा पंजीयन की तिथि 5 मार्च तक बढाई गई है। जिले में अभी तक 20047 किसानों ने पंजीयन करवाया है, किसान 5 मार्च तक पंजीयन करवा सकते हैं। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने किसानों से आह्नान किया कि वे अपना पंजीयन निकटस्थ पंजीयन केन्द्र पर जाकर अनिवार्य रुप से करवाएं तथा शासन की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एच. चौधरी ने बताया कि आलोट में सर्वाधिक 4817 किसानों ने पंजीयन करवाया है। रतलाम ग्रामीण में 4226, जावरा में 3349, ताल में 3248, पिपलौदा में 2719, रतलाम शहर में 1094, सैलाना में 369, रावटी में 202 तथा बाजना में 23 किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया है। किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज व सुगम बनाने के लिए किसान के स्वयं के मोबाईल में सुविधा दी गई है। किसान घर बैठे एमपी किसान एप के माध्यम से पंजीयन करा सकेंगे, जिससे किसानों को पंजीयन केन्द्रों की लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

इसके अतिरिक्त किसान पंजीयन के लिए किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में भी स्थापित सुविधा केन्द्र तथा सहकारी समितियों व विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित केन्द्रों पर फसल का पंजीयन निःशुल्क करवा सकते हैं। वहीं सशुल्क पंजीयन के लिए किसान एमपी आनलाईन कियोस्क पर कामन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र व निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। एमपी आनलाई कियोस्क, कामन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे को पंजीयन की कार्यवाही करने के पूर्व सक्षम प्राधिकारी से विधिवत आयोराईजेशन प्राप्त करना होगा। पंजीयन के लिए 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज, किसान का आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।