बैंक सखियों को एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से 44 माइक्रो एटीएम मशीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई

बैंक सखियों को एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से

44 माइक्रो एटीएम मशीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई

रतलाम 05 मार्च 2023/ रविवार 5 मार्च को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की सदस्याओ, बैंक सखियों को माइक्रो एटीएम मशीने उपलब्ध कराई गई। उनको एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से 44 मशीनें नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई जो अतिथियों के हाथों प्रदान की गई।

जिला प्रबंधक श्री हिमांशु शुक्ला ने बताया कि लाडली बहना योजना का फायदा सभी पंचायतों में घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से माइक्रो एटीएम मशीन उपलब्ध कराई गई है। एयरटेल पेमेंट बैंक की आईडी के माध्यम से खाते खोले जा सकते हैं। एप्स और एटीएम के माध्यम से पैसा निकाला जा सकता है जिससे महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी तथा ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग सुविधा मिलेगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि अधिकारी और एयरटेल पेमेंट बैंक के रूरल बिजनेस हेड उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।