मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण किया ,भाजपा मंडल बैठक संपन्न।


नामली । भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा शंकर मंदिर पर बैठक आयोजित की गई । सर्वप्रथम भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया । मंडल प्रभारी संगीता चारेल मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़ सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार के द्वारा पोलिंग बूथ विस्तारक योजना 2.0 व आगामी समय में होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में नगर एवं ग्राम शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक मीडिया प्रभारी पोलिंग बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलए एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जानकारी दी गई । इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष में पौधारोपण भी किया गया । इस अवसर पर मदनलाल परमार विवेकानंद चौधरी मोतीलाल जाट श्यामलाल सरवार मोहनलाल शर्मा श्यामसुंदर परिहार मोहनलाल चौधरी कमलेश सोनावा नागेश्वर सेन जानकीलाल धाकड़ गोवर्धनलाल पांचाल अरुण धाकड़ ललित टेलर विक्की धाकड़ ईश्वरलाल भाटी प्रवीण चौहान अंकित राठौड जगदीश चौहान राहुल धाकड़ पीके धाकड़ घनश्याम चुंडावत राहुलसिंह शक्तावत मुकेश चरपोटा कचरू पटेल किशनलाल झडगामा मुकेश डाबी महेंद्रसिंह राठौर राधेश्याम बोडाना राहुल पाटीदार मांगीलाल मावी लालसिंह निनामा मदनलाल धाड़वी बद्रीलाल शर्मा सत्यनारायण कलारिया नंदकिशोर मालवीय संजय राठौड़ मुकेश मालवीय भारतलाल भदरवाल शंकरलाल धाकड़ मोहनलाल ठन्ना राधेश्याम राठौड़ रमेश गुजरिया राधेश्याम तलोदिया प्रहलाद संत पंकज जाट आदि उपस्थित थे । उक्त कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पुखराज जाट के द्वारा किया गया एवं आभार महामंत्री गोविंद परिहार के द्वारा माना गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।