जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों और ग्रामीणों के साथ संपन्न हुई शांति समिति की बैठक ।



जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पुलिस थाने पर शांति समिति की बैठक संपन्न।

नामली/रतलाम मध्यप्रदेश
पुलिस थाना नामली पर शांति समिति की बैठक आहूत की गई । जिसमें नामली थानांतर्गत ग्रामों से ग्रामीणों और नगर के जनप्रतिनिधियों ,वरिष्ठ जनों ने भाग लिया । नामली थाना प्रभारी ने धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया कि चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है इस दौरान धार्मिक पर्वों पर आचार आचरण संहिता का कहीं पर भी उल्लंघन ना करें। सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार डीज , लाउडस्पीकर का समय निर्धारित रहेगा। नवरात्रि में हो रहे गरबा रास कार्यक्रम आयोजित कर्ताओं को सुरक्षा की दृष्टि से कार्यकर्ताओं उपलब्ध रहने की चर्चा की गई है बैठक में और भी आचार संहिता के नियमों को लेकर उल्लेख हुआ और कठोरता से नियमों पालन हो पाएं इसको लेकर पुलिस प्रशासन सर्तक है। बैठक में तहसीलदार श्री कुलभूषण शर्मा नामली सीएमओ नासिर अली खान , निरीक्षक सचिन डाबर,सत्येंद्र परिहार नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, पार्षद तुफान सिंह सोनगरा, सांसद प्रतिनिधि बाबुलाल कर्णधार , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बंटी डाबी, पार्षद प्रहलाद राठौड़, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदनलाल परमार और नगर परिषद कर्मचारी, राजस्व अधिकारी अन्य गणमान्य नागरिक शांति समिति की बैठक में उपस्थित थे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।