श्री शीतल माॅं के दरबार में दो दिवसीय मेला आयोजन ।

मेले में दुकानदारों को प्लाट आवंटित करते हुए सीएमओ नासिर अली खान एवं नगर परिषद कर्मचारी 


नामली - परम्परा अनुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर परिषद नामली के तत्वावधान में दो दिवसीय मेला का आयोजन श्री शीतला माता मंदिर विशाल प्रांगण में रखा गया है । 31 मार्च रविवार भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा दो दिवसीय मेले में धार्मिक नियमों अनुसार 31 मार्च रात्रि 12 बजे 1 अप्रैल दुपेहर  12 तक गैस स्टोव्ह भट्टी चुल्हा बंद रहेगा और मांस,मदिरा जुआं सट्टा कि दुकानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य नगर परिषद अधिकारी नासिर अली खान ने जानकारी देते हुए बताया दो दिवसीय मेला आयोजन को लेकर नगर परिषद नामली ने बहुत अधिक प्रचार प्रसार किया है सीएमओ ने बताया की गतवर्ष वर्ष करीबन 500 दुकानें लगी थी इस वर्ष करीबन छोटी-मोटी 1 हजार के करीब दुकानें लगेगी इसको लेकर तैयारियां की जा रही है विधुत व्यवस्था से लगाकर पीने के पानी के लिए तीन जगह अस्थाई प्याऊ का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें ठंडा जल मेलार्थियों को मिलेगा मेले में बड़ी संख्या में आमजनों के आने की संभावनाएं हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।