मां के दरबार में लगा मेला उमड़ी भीड़, झूले चकरी और व्यंजनों का लिया आनन्द ,लोगों ने की जमकर खरीदारी मेले आएं दुकानदार ख़ुश।

मां के दरबार में लगा मेला उमड़ी भीड़, झूले चकरी और व्यंजनों का लिया आनन्द , लोगों ने की जमकर खरीदारी मेले आएं दुकानदार ख़ुश। 
नामली-रतलाम मध्यप्रदेश

धार्मिक नगरी नामली में शीतला सप्तमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । ऐतिहासिक श्री शीतला माता मंदिर पल्दुना रोड़ पर मां शीतला माता के दर्शन के लिए रविवार रात्रि से ही भक्तों का तांता लगा रहा रविवार रात्रि को मंदिर पर नगर परिषद द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया। परम्परा अनुसार श्री शीतला माता के विशाल परिसर में सोमवार को मेला लगा जिसमें सैलानियों ने झूला चकरी और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। मेले में घरेलू जरूरत साथ महिलाओं के खरीदारी के सामान लेकर भारी भीड़ देखी गई । मेले में व्यंजनों के स्टोलो पर लोगों ने अच्छी खासी तादात में चटखारे ले रहें थे। वहीं पहली बार मेले में छत्तीसगढ़ जिले रायगढ़ गांव सरवानी की दस वर्षीय सुरेका नट ने रस्सी पर करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबुर कर दिया। लोगों ने उसके करतब पर तालियां बजाकर हौसला अफजाई कर ईनाम दिया ‌। इस दो दिवसीय मेले की तैयारीयों को लेकर नगर परिषद नामली की टीम पिछले सप्ताह भर जी-तोड़ मेहनत कर रही थी देर-रात तक स्वयं नगर परिषद सीएमओ नासिर अली खान ने व्यवस्थाओं को देखा और उपस्थिति रहें। मेले में अधिक भीड़ आने से पुलिस ने व्यवस्था संभाली पुलिस की व्यवस्था अच्छी देखी गई। दुकानदारों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की है जिससे हमारा मेले में आना सफल हुआ है। नगर परिषद के अलावा मेले में मेलार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्येंद्र परिहार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री नाथ योगी, पार्षद तुफान सिंह सोनगरा, पार्षद बलवंतसिंह सोनगरा(बबलू बन्ना ) पार्षद पंकज जाट ने मोर्चा संभाला रखा था। इन जनप्रतिनिधियों ने अपना समय दिया और मेला का सफल आयोजन हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।