कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने लोकसभा निर्वाचन तैयारी की समीक्षा की

कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने लोकसभा निर्वाचन तैयारी की समीक्षा की

रतलाम 23 अप्रैल 2024/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से जिले में लोकसभा निर्वाचन तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर द्वारा फार्म 12डी फार्म 6 का निराकरण आगामी ट्रेनिंगडेली रिपोर्टिंग इत्यादि बिंदुओं पर एसडीएम तथा तहसीलदारों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीसी में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तवअपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई की उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि चुनावी खर्च पर निगरानी के लिए तैनात किए गए स्थैतिक सर्विलेंस दलों को उचित ट्रेनिंग दी जाएउनके कंफ्यूजन दूर किए जाएं। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार स्थ्ौतिक सर्विल्ोंस दल एवं फ्लाईंग स्क्वाड दलकेश तथा सामग्री सीज करने की कार्रवाई करें। सभी एसडीएम वेबकास्ट कैमरा के माध्यम से एसएसटी तथा फ्लाइंग स्क्वाड दलों पर वॉच रखें।

कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिकाधिक मतदान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता जागरूकता का वातावरण सतत बनाए रखें। लोकल अवेयरनेस दल मतदान दिवस के पूर्व सक्रियता रखकर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। मतदाता जागरूकता को प्रोत्साहित करने वाले फ्लेक्सबैनर भी प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएं। नगरीय निकायों तथा ग्रामों में कचरा वाहनों से भी मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जाए। आयोग को प्रतिदिन प्रेषित किए जाने वाले रिपोर्टिंग फॉर्मेट में कोई त्रुटि नहीं होइसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने आयोग के निर्देशानुसार जिले में 85 प्लस तथा दिव्यांग मतदाताओं द्वारा की जाने वाले मतदान के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिले में आयोजित होने वाले आगामी ट्रेंनिंगशेड्यूल के संबंध में चर्चा करते हुए गंभीरता के साथ मतदान दलों को प्रशिक्षित करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा जिले में पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध पर चर्चा करते हुए सभी एसडीएमतहसीलदारों को आदेश का पालन शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित करने तथा पेयजल परिरक्षण अधिनियम के अंतर्गत बगैर अनुमति बोरिंग खनन पर प्रतिबंध का पालन करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।