कलेक्टर श्री बाथम ने संवेदनशीलता के साथ बगैर मुंडेर के कुएं-बावडी पर तार फेंसिंग करवाई

कलेक्टर श्री बाथम ने संवेदनशीलता के साथ बगैर मुंडेर के कुएं-बावडी पर तार फेंसिंग करवाई

रतलाम 23 अप्रैल 2024/ जिले की तहसील ताल के ग्राम भैंसाना का बगैर मुंडेर का कुआं अब जनहित में सुरक्षित हो गया है। इस कुएं की संबंध में किसी जागरूक नागरिक द्वारा कलेक्टर श्री राजेश बाथम को सूचित किया गया था कि गांव के पुराने कुएं पर मुंडेर नहीं हैइस कारण जान-माल का जोखिम है। इसी प्रकार की सूचना ताल की यति बावडी के सम्बन्ध में भी कल्ोक्टर को प्राप्त हुई थी।

संवेदनशील कलेक्टर श्री बाथम ने सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम आलोट श्री सुनील जायसवाल को कुएं एवं बावडी को सुरक्षित करने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारी द्वारा निरीक्षण पश्चात ग्राम पंचायत के माध्यम से उक्त भैसाना में बगैर मुंडेर के कुएं के आसपास पुख्ता तार फेंसिंग करवाते हुए जान-माल की दृष्टि से सुरक्षित कर दिया। इसी प्रकार नगर पालिका के माध्यम से ताल की यति बावडी के आसपास भी तार फेंसिंग की जाकर उसे सुरक्षित किया गया है।

एसडीएम श्री सुनील जायसवाल ने बताया कि आलोट अनुविभाग क्षेत्र में बगैर मुंडेर के असुरक्षित कुओंबावड़ियों तथा बिना ढंके-खुले बोरवेल्स का सर्वेक्षण करने के निर्देश मैदानी अमले को दिए जाकर सर्वे करवाया जा रहा हैजो भी असुरक्षित कुएंबावड़ीबोरवेल पाए जाएंगे उनको तत्काल ढंका जाएगा। साथ ही यदि उक्त मामलों में कोई व्यक्ति जिम्मेदार पाए जाते हैं तो शासन के निर्देश अनुसार उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी ताकि आमजन सुरक्षित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।