जिलाअध्यक्ष कोठारी ने ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का किया गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का 25 अगस्त को इन्दौर में शपथ समारोह ।

।          (जिलाअध्यक्ष शैलेन्द्र कोठारी)          ।

आईजा रतलाम जिला कार्यकारिणी गठित की गई।     

रतलाम मध्यप्रदेश - जिले एवं नगर परिषद नामली के होनहार टीवी रिपोर्टर शैलेन्द्र कोठारी ने ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक जी हुण्डिया के परामर्श एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जी बाफना,प्रदेश महासचिव दीपक जी दुग्गड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन जी नाहर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर जी जैन की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र जी कोठारी (नामली) द्वारा नवीन जिला कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें संरक्षक की भूमिका में हेमंत जी कोठारी( रतलाम) रहेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रितेश जी मेहता रतलाम अंकित जी जैन आलोट कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जी चंडालिया (सैलाना ) सचिव कमलेश जी बम(रतलाम) संगठन सचिव अभय जी श्री श्री माल (रिंगनोद) सहसचिव जितेंद्र जी बाबेल (पिपलोदा)। मीडिया प्रभारी राजेश जी जैन (नामली) समस्त सदस्य कार्यकरिणी के सदस्य रहेंगे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेश जैन नामली द्वारा दी गई एवं प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सभी नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।साथ ही बताया गया की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को 25 अगस्त इंदौर में आयोजित होने वाले भव्य शपथ विधि समारोह में शपथ दिलाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।