स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक संपन्न, कई कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर निणय हुआ।
नामली/रतलाम मध्यप्रदेश -नगर परिषद् सभाकक्ष में "स्वच्छता ही सेवा 2024" अभियान की थीम पर महाविद्यालय व समस्त विद्यालयों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार व उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा श्रीनाथ योगी व परिषद पदाधिकारीगणों के समक्ष बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में शासन द्वारा जारी गतिविधी केलेंडर के बारे में विचार विमर्श किया गया । सभी विद्यालयों / महाविद्यालय के द्वारा "स्वच्छता ही सेवा 2024" अभियान में कई गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा जिसमें स्वच्छता जागरुकता रेली, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता संवाद, वेस्ट से कलाकृतियों का निर्माण व प्रदर्शन किया जाना है। इस अवसर पर पार्षद बलवान सिंह सोनगरा, राजेश जी चौहान तथा महाविद्यालय व समस्त विद्यालयों से श्रीमती अनसुईया पिपरीवाल, (एकीकृत शा.बा.उ.मा.वि. नामली) श्रीमती वंदना श्रीवास्तव (शा.क.प्रा.वि.नामली), गजेन्द्र चौहान (गुरूद्रोणाचार्य विद्यापीठ वि. नामली), जीनीयस ऐकेडमी वि. नामली, नवज्योती विद्यापीठ वि.नामली, श्रीमती माधुरी फन्डीस (एकीकृत शा.कन्या.मा.वि.नामली), विष्णु गुजरीया, रवी गेहलोत नामली पब्लिक स्कूल नामली, मारूत नायक शा.महा.वि.नामली. ओशियन ऑफ नॉलेज सरस्वति उत्कृष्ट ज्ञानमंदिर हाई स्कूल नामली, त्रिदेव कोनवेंट स्कूल नामली के प्रतिनिधि उपस्थित हुए इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नासीर अली, ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2024’’ अभियान नोडल राहुल चौहान व निकाय के कर्मचारी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें