21 से 25 मई तक एकादश कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ, महंत शिवानंद गिरीजी महाराज के सानिध्य में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन।

केरपुरा में गूंजेगा धर्म और श्रद्धा का संगम
21 से 25 मई तक एकादश कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ, महंत शिवानंद गिरीजी महाराज के सानिध्य में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन।
उदयपुर/ राजस्थान मेवाड़ जिले के कानोड़ क्षेत्र स्थित धूणी माता केरपुरा में 21 मई से 25 मई 2026 तक एकादश कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ का विराट आयोजन होने जा रहा है। महंत श्री शिवानंद गिरीजी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।
आयोजन समिति एवं सर्व हिंदू समाज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महायज्ञ का शुभारंभ 21 मई, गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा प्रातः केरपुरा से धूणी माता मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं शामिल होंगी। इसके पश्चात गणपति पूजन, मातृका पूजन, मंडप प्रवेश एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार 22 मई से यज्ञ एवं पूजन कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, जबकि महायज्ञ की पूर्णाहुति 25 मई, सोमवार को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक विधि-विधान के साथ संपन्न होगी।
यह भव्य धार्मिक आयोजन ग्राम केरपुरा, ग्राम पंचायत सारंगपुरा (कानोड़), जिला उदयपुर मेवाड़ (राजस्थान) में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति एवं सर्व हिंदू समाज ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।