अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त।

अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त।
नामली। कलेक्टर को प्राप्त शिकायतों के आधार पर नामली क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मशीनों एवं अवैध रूप से संग्रहित लकड़ी के विरुद्ध वन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने विभिन्न आरा मशीन परिसरों सहित खेड़ापति हनुमान मंदिर के समीप रखी लकड़ी का निरीक्षण कर जांच की वन विभाग द्वारा मोहनलाल पिता रतनलाल पांचाल के आरा मशीन स्थल पर लकड़ी का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान 309 नग लट्ठे एवं लगभग 125 क्विंटल जलाऊ लकड़ी अधिक पाई गई। साथ ही लकड़ी लेखा संधारण अपूर्ण मिलने पर संबंधित लकड़ी जब्त कर वन अपराध प्रकरण कायम किया गया। इसी प्रकार कानजी भाई पिता प्रेमजी पटेल की लक्ष्मी शॉ मिल का भी संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां पर लकड़ी लेखा का उचित संधारण नहीं पाए जाने पर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। संयुक्त दल द्वारा श्री विश्वकर्मा शॉ मिल संचालक पंकज शर्मा की आरा मशीन का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी दस्तावेज एवं लकड़ी लेखा सही पाए गए। इस कारण वहां किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं राजस्व विभाग द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास अवैध रूप से रखी गई लकड़ी के संबंध में सुरेश नामक व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर को मिली शिकायतों के आधार पर रतलाम आईएफएस एवं डीएफओ डॉ. अनुभा त्रिवेदी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई के दौरान फॉरेस्ट विभाग के एस. देवड़ा, तहसीलदार आशीष उपाध्याय, पटवारी टीकमसिंह सहित वन एवं राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।