रतलाम पुलिस का बड़ा डिजिटल सुरक्षा अभियान शुरू: 15 दिन तक गूंजेगा ‘सेफ क्लिक 2.0’, हर गांव-शहर में तैयार होंगे साइबर योद्धा।

रतलाम पुलिस का बड़ा डिजिटल सुरक्षा अभियान शुरू: 15 दिन तक गूंजेगा ‘सेफ क्लिक 2.0’, हर गांव-शहर में तैयार होंगे साइबर योद्धा।
साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ रतलाम पुलिस की मुहिम, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।
रतलाम/मध्यप्रदेश 
साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच रतलाम पुलिस ने आमजन की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए “सेफ क्लिक अभियान 2.0” का शुभारंभ किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। अभियान के संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश पंद्रो के निर्देशन में जिले के सभी एसडीओपी, सीएसपी एवं थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
स्कूलों से पंचायतों तक पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश।
अभियान के दौरान जिले के स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों, बैंक शाखाओं, ग्राम पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों, शासकीय कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें साइबर चौपाल, कार्यशालाएं, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया जागरूकता अभियान शामिल रहेंगे। इसके साथ ही नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) तथा अन्य डिजिटल सुरक्षा प्लेटफॉर्म की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।
रतलाम में तैयार होंगे ‘सायबर योद्धा’।
अभियान की सबसे महत्वपूर्ण पहल “सायबर योद्धा” कार्यक्रम है। इसके तहत जिलेभर से युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, बैंक कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा जागरूक नागरिकों को जोड़कर साइबर सुरक्षा के स्वयंसेवी दूत तैयार किए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा इसके लिए डिजिटल पंजीयन व्यवस्था विकसित की गई है, जहां इच्छुक नागरिक QR कोड स्कैन कर स्वयं को “सायबर योद्धा” के रूप में पंजीकृत कर सकेंगे। इसके अलावा नागरिक “नार्को योद्धा” और “ट्रैफिक मित्र” के रूप में भी अपनी सहभागिता दर्ज करा सकेंगे।
साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर नवीन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं एडीएम श्री विजेंद्र कुमार रावत ने “सायबर योद्धा” अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान जिलेभर में जागरूकता फैलाने के लिए तैयार किए गए साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार, जिला पंचायत सीईओ, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा, डीपीओ श्रीमती आशा शाक्यवार, एलडीएम श्री मोहनलाल मीणा, उप पुलिस अधीक्षक श्री आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने दी महत्वपूर्ण सलाह।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आने वाले संदेशों, ओटीपी मांगने वाले व्यक्तियों तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर हेल्प डेस्क नंबर 7049127420 अथवा निकटतम पुलिस थाने में सूचना

टिप्पणियाँ