भक्ति,आस्था और संकल्प का महापर्व:नामली से श्री होरी हनुमान धाम तक निकलेगी दो दिवसीय विराट पदयात्रा।
भक्ति,आस्था और संकल्प का महापर्व:नामली से श्री होरी हनुमान धाम तक निकलेगी दो दिवसीय विराट पदयात्रा।
नामली /रतलाम मध्यप्रदेश
नामली। धार्मिक नगरी नामली एक बार फिर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान होने जा रही है। श्री हनुमान व्यायाम शाला परिवार, जाट मोहल्ला नामली के तत्वावधान में तृतीय वर्ष आयोजित होने वाली दो दिवसीय श्री होरी हनुमान जी पदयात्रा का आयोजन 25 एवं 26 जुलाई को किया जाएगा। आयोजन समिति को इस वर्ष भी सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वाट्सएप पोस्ट पर प्रसारित पोस्टर के अनुसार पदयात्रा का शुभारंभ 25 जुलाई (शनिवार) प्रातः 9 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर, नामली से होगा। दो दिनों तक श्रद्धालु भगवान के जयघोष के साथ पैदल यात्रा करते हुए राजस्थान की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी स्थित श्री होरी हनुमान जी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और संकल्प का संगम है। तृतीय वर्ष में पैदल यात्रा प्रवेश करेंगी यह परंपरा श्रद्धालुओं की आस्था को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है और हर वर्ष इसमें शामिल होने वालों की संख्या बढ़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान की आराधना, कठिन मार्ग पर पैदल चलकर उनके पावन धाम तक पहुंचना, तप, त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। ऐसी पदयात्राएं श्रद्धालुओं में आत्मबल, अनुशासन, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती हैं। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई यात्रा से मनोकामनाओं की पूर्ति तथा मानसिक शांति की अनुभूति होती है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए एक स्थान पर जलपान, विश्राम एवं सेवा की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म, संस्कृति और सेवा के इस महाअभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें