संदेश

सम्भल से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे,कल्कि न्यूज व कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक वरुण रस्तौगी।

चित्र
सम्भल से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, कल्कि न्यूज व कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक वरुण रस्तौगी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में कल्कि न्यूज व कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक, वरुण रस्तौगी ने सम्भल विधानसभा क्षेत्र - 33 से चुनाव में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की है, हालांकि, यह अभी स्पष्ट नही है कि वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे या किसी राजनीतिक दल से जुड़कर। वरुण रस्तौगी एक बेदाग, निष्पक्ष और ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं जिनका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और जो पिछले 15 वर्षों से समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इस घोषणा के बाद जनता की राय जानना अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। वरुण रस्तौगी की सम्भल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही है। फिलहाल, उन्हें सभी ओर से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं, और उनके समर्थक इस संभावना को लेकर उत्साहित हैं कि वे सम्भल चुनाव में अपना नामांकन देंगे। श्री वरुण रस्तौगी का जन्मस्थान सम्भल है, और उनकी इच्छा है कि भगवान श्री कल्कि जी की जन्मस्थली...

60 वर्षों से अन्नत्याग, हनुमान भक्ति और यज्ञ सेवा में लीन महात्यागी श्री मंगलदास जी महाराज का देवलोकगमन – अयोध्या से मालवा तक छाया शोक,जयकारों से गूंजा आसमान, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

चित्र
मालवा ने खोया अपना महातपस्वी संत । 60 वर्षों से अन्नत्याग, हनुमान भक्ति और यज्ञ सेवा में लीन महात्यागी श्री मंगलदास जी महाराज का देवलोकगमन – अयोध्या से मालवा तक छाया शोक, जयकारों से गूंजा आसमान, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब नामली (रतलाम/मालवा) – आज मालवा की पावन भूमि शोकाकुल है। छह दशक से अधिक समय तक अन्न का पूर्ण त्याग कर, तप, जप, हनुमान भक्ति और यज्ञ सेवा में संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले महात्यागी, महासंत, परम् पूज्य श्री मंगलदास जी महाराज ने ब्रह्ममुहूर्त में अपनी अंतिम यज्ञ आहुति देकर प्रभु श्रीराम के चरणों में लीन हो गए। उनके देवलोकगमन की खबर ने न केवल नामली, उज्जैन, खाचरोद, बाजेडा और विरिया खेड़ी को शोकमग्न किया, बल्कि अयोध्या सहित देशभर के भक्तों के हृदयों को भी विचलित कर दिया। ------- अद्वितीय तपस्या – 60 वर्षों का अन्नत्याग महाराज का तप किसी पुराणकालीन ऋषि-मुनियों से कम नहीं था। लगभग 60 वर्ष पूर्व उन्होंने अन्न का त्याग किया और जीवनभर केवल फलाहार, जल एवं प्रभु स्मरण के सहारे देह को साधना की अग्नि में तपाया। वे श्रीमद्भागवत महापुराण के इस वचन के साकार स्वरूप थे – ...

“एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव“ रतलाम में आये 30,402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव।

चित्र
“ एमपी राइज  2025  कॉन्क्लेव “  रतलाम में आये  30,402  करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 35  हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार रतलाम अब स्किल ,  स्केल और स्टार्टअप्स के लिये भी जाना जायेगा उन्नति के दरवाजे खोलने का कार्य कर रही है राज्य सरकार 2012  करोड़ से अधिक लागत की  94  औद्योगिक इकाइयों एवं क्लस्टर्स का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण एमएसएमई इकाइयों को भी नवकरणीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर दी जायेगी सब्सिडी 288  एमएसएमई इकाइयों को  270  करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण 140  वृहद औद्योगिक इकाइयों को  425  करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता वितरित 538  एमएसएमई इकाइयों को भूखंड आवंटन पत्रों का वितरण 35  वृहद औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र वितरित 4  लाख से अधिक हितग्राहियों को स्व-रोजगार के लिये  3861  करोड़ रूपये का ऋण वितरित मुख्यमंत्री ने नव उद्यमियों से किया संवाद उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग और थीमैटिक सेशन निवेशकों को प्रोत्साहित करने  2...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया।

चित्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया। रतलाम मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को कोलम्बिया में बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा भी थे। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप , उपमुख्यमंत्री श्री इप्पल गुप्ता , जिला भाजपा अध्यक्ष श्री उपाध्याय उपाध्याय , नेता डॉ. राजेंद्र पांडे , डॉ. चिंतामणि मालवी , श्री मथुरालाल डामोर राजपूत सहित कलेक्टर श्री राजेश बाथम , पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आदि का मुख्यमंत्री पुष्पों से स्वागत किया गया। 

थाना नामली पुलिस को मादक पदार्थ विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 15 ग्राम MDMA सहित तस्कर गिरफ्तार।

चित्र
थाना नामली पुलिस को मादक पदार्थ विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 15 ग्राम MDMA सहित तस्कर गिरफ्तार। रतलात  पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के पालन में थाना नामली पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (कीमत ₹1,50,000), मोटरसाइकिल, एंड्रॉइड मोबाइल व नगदी सहित कुल ₹2,10,500/- मूल्य का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री पी.आर. डावरे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। दिनांक 24 जून 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महू-नीमच फोरलेन रोड स्थित बड़ौदा फंटा पर एक संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुष्पेन्द्रसिंह पिता श्रवणसिंह सिसोदिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम डोर...

थाना नामली पुलिस को बड़ी सफलता: ₹53.65 लाख की अवैध MDMA ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

चित्र
थाना नामली पुलिस को बड़ी सफलता: ₹53.65 लाख की अवैध MDMA ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार। जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नामली पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन रोड स्थित भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर घेराबंदी कर एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹53,65,600/- आँकी गई है। --- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जिलेभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा व एसडीओपी श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में, थाना नामली प्रभारी निरीक्षक पी.आर. डावरे के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 25 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर घेराबंदी की। वहां से गुजर रही एक संदिग्ध मारुति ऑल्टो कार (MP 14 CC 7831) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर ...

नामली नगर परिषद का महत्वपूर्ण फैसला — “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का समर्थन, वार्ड का नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज' किया गया!

चित्र
नामली नगर परिषद का महत्वपूर्ण फैसला — “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का समर्थन, वार्ड का नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज' किया गया!  नामली/रतलाम -नगर परिषद् नामली का साधारण सम्मेलन आज परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वानुमति से पारित किया गया। बैठक की सबसे अहम घोषणा भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़, पारदर्शी और आर्थिक रूप से प्रभावी बनाने की दिशा में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के समर्थन का था, जिसे परिषद ने पूर्ण सहमति से पारित किया। इसके अतिरिक्त, परिषद ने निम्न प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की: भवन एवं भूमि नामांतरण के प्रकरण, 10 पेंशन मामलों की स्वीकृति, वार्ड क्रमांक 15 का नाम "मौलाना अब्दुल कलाम आजाद" के स्थान पर "छत्रपति शिवाजी महाराज" रखने का प्रस्ताव, निकाय जलप्रदाय शाखा के दिवंगत कर्मचारी श्री रामचन्द्र कुमावत की पत्नी श्रीमती रेखा कुमावत को अनुग्रह राशि दिए जाने की मंजूरी। बैठक में चलते-चलते अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार...