धार्मिक चोले में नामली को दागदार करने वाले 3 आरोपी जेल भेजे गए; कार्रवाई में नामली पुलिस बाईपास, उठ रहे गंभीर सवाल।
धार्मिक चोले में नामली को दागदार करने वाले 3 आरोपी जेल भेजे गए; कार्रवाई में नामली पुलिस बाईपास, उठ रहे गंभीर सवाल विशेष संवाददाता, नामली (रतलाम) धार्मिक नगरी नामली को बदनाम करने वाले तुलसी वॉटर पार्क अवैध स्पा और देह व्यापार मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोपहर (लंच के बाद) तीनों आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन इस पूरी अदालती कार्रवाई के समानांतर, पर्दे के पीछे की प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल ने इस मामले को भोपाल से लेकर दिल्ली तक गरमा दिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली, सूचना संकलन (इंटेलिजेंस) और अंदरूनी खींचतान को लेकर अब कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं: एसडीओपी को किया बाईपास, अपनी टीम से कराई छापेमारी इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिले के कप्तान (एसपी) अमित कुमार ने नामली थाने के एसडीओपी किशोर पाटनवाला को इस बड़ी कार्रवाई की भनक तक नहीं लगने दी। उन्हें पूरी जानकारी से दूर रखते हुए दूसरे पुलिस लोकेशन पर तैना...