नामली के विकास को लगेंगे पंख: सांसद अनीता चौहान के सामने उठी स्वतंत्र कृषि मंडी और रेल ठहराव समेत कई बड़ी माँगें, मिला त्वरित स्वीकृति का आश्वासन।
नामली के विकास को लगेंगे पंख: सांसद अनीता चौहान के सामने उठी स्वतंत्र कृषि मंडी और रेल ठहराव समेत कई बड़ी माँगें, मिला त्वरित स्वीकृति का आश्वासन। नामली /रतलाम मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल और उनके सबसे अधिक समय तक देश के प्रधानमंत्री रहने के गौरवशाली उपलक्ष्य में नामली नगर के 'अर्चना मैरेज हॉल' में भाजपा नामली मंडल द्वारा एक वृहद् जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद दूसरी बार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुँचीं। रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान के समक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास और जन-सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों की झड़ी लगा दी। सांसद श्रीमती चौहान ने सभी माँगों को बेहद गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्हें समय सीमा में पूर्ण करने का ठोस आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष पूजा योगी ने रखी डाकघर और छात्र हितों की महत्वपूर्ण माँग नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीम...