लापरवाही ने ली जान: नामली में झूलते तारों की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर भड़के ग्रामीण बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं नगर में नीचले स्तर पर झूल रहे हाई वोल्टेज तार और जलमग्न होने वाली विद्युत डीपियाँ; मानसून से पहले प्रशासन की पोल खुली ।
बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं नगर में नीचले स्तर पर झूल रहे हाई वोल्टेज तार और जलमग्न होने वाली विद्युत डीपियाँ; मानसून से पहले प्रशासन की पोल खुली नामली/रतलाम मध्यप्रदेश नगर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। बुधवार दोपहर नामली में बिजली विभाग की उदासीनता के चलते एक 42 वर्षीय किसान की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में विद्युत मंडल के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई संतोष पड़ियार ने बताया कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए वे सभी भाई दोपहर करीब अपने खेत पर कुछ काम कर रहे थे. इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन, जो कि काफी समय से नीचे झूल रही थी, अचानक चली तेज हवा के कारण नीचे की तरफ लहराई। बड़े भाई भंवरलाल पड़ियार (42 वर्ष, कुमावत) का सिर इन झूलते तारों की चपेट में आ गया। हादसा इतना जोरदार था कि भंवरलाल कुमावत बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए ...