15 जुलाई से शुरू होगा 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान: पूरे मध्यप्रदेश में चलेगा नशामुक्ति का सबसे बड़ा जनआंदोलन।
"15 जुलाई से शुरू होगा 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान: पूरे मध्यप्रदेश में चलेगा नशामुक्ति का सबसे बड़ा जनआंदोलन" भोपाल में डीजीपी कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अभियान का शुभारंभ; समाज के हर वर्ग की होगी भागीदारी। भोपाल मध्यप्रदेश भोपाल। मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को लेकर उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले राज्यव्यापी अभियान को Whole-of-Government Approach के तहत जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए विस्तृत संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्पष्ट कहा कि "यह केवल पुलिस का अभियान नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी का महाअभियान है।" उन्होंने जानकारी दी कि 15 जुलाई को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री अभि...